Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jharkhand Municipal Elections: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई मेयर प्रत्याशियों ने डाला वोट

Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर हलचल देखने को मिल रही है। सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है।  प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया और नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया और नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी संग किया मतदान
हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित वार्ड संख्या 26 के बूथ संख्या 7 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व हर नागरिक के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बेटी के साथ निभाया लोकतांत्रिक दायित्व
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने धुर्वा स्थित अपने मतदान केंद्र पर बेटी यशस्विनी सहाय के साथ वोट डाला। यशस्विनी इससे पहले लोकसभा चुनाव में रांची से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं।

मतदान के बाद उन्होंने भी लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने जताई वोटर लिस्ट पर चिंता
मेयर प्रत्याशी रमा खलको ने अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी समस्याओं के समाधान की मांग की।

रौशनी खलखो ने भी की मतदान की अपील
मेयर प्रत्याशी रोशनी खलको ने भी अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया और इसे हर नागरिक का कर्तव्य बताया। मतदान के बाद उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें और शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !