Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Dhanbad News: मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया बूथों का निरीक्षण, मतदान बाधित होने पर समय बढ़ाने की मांग

Dhanbad: नगर निकाय चुनाव के तहत आज झरिया में मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच मेयर पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से डीएवी स्कूल और गुजराती स्कूल स्थित बूथों का निरीक्षण किया और मतदाताओं से व्यवस्थाओं को लेकर सीधा संवाद किया।


तकनीकी खराबी से मतदान बाधित, आयोग से हस्तक्षेप की अपील

निरीक्षण के दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि डीएवी उच्च विद्यालय के एक बूथ पर मतदान प्रक्रिया लगभग 3 घंटे तक बाधित रही। इस देरी के कारण मतदाताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

अग्रवाल ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा

लोकतंत्र में हर वोट कीमती है। तकनीकी कारणों से घंटों मतदान रुका रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं चुनाव आयोग से आधिकारिक रूप से मांग करूँगा कि इस बूथ पर मतदान की समय सीमा बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।

सड़क हादसे में बच्ची की मौत पर जताया गहरा शोक

बूथ निरीक्षण के अलावा, चंद्रशेखर अग्रवाल ने झरिया में हुई एक दुखद घटना पर भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। देर रात कोयला लदे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बच्ची खुशबू की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन से यातायात सुरक्षा पुख्ता करने की अपील की।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुजराती स्कूल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मतदान की गति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन डीएवी स्कूल की अव्यवस्था को लेकर वे गंभीर दिखे। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !