Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-23

Jharkhand Weather Updates: रांची समेत 14 जिलों में 23-24 फरवरी को बारिश के आसार, बढ़ती गर्मी से मिल सकती राहत

Ranchi: राजधानी रांची और इसके आसपास के जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी से जल्द राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम का रुख बदलेगा। इन दिनों आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

14 जिलों में बारिश और गरज के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के दक्षिणी भाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा मध्य झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा और धनबाद जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में हल्का बदलाव महसूस किया जा सकता है।

सुबह कुहासा, दिन में आंशिक बादल
25 और 26 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है। दिन चढ़ने के साथ आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम में यह बदलाव लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत देगा और वातावरण सुहावना बना रहेगा।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 25, 26 और 27 फरवरी के दौरान तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले एक दिन के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई।
राजधानी रांची का संभावित तापमान (अगले चार दिन)
23 फरवरी – अधिकतम 29°C, न्यूनतम 16°C
24 फरवरी – अधिकतम 28°C, न्यूनतम 14°C
25 फरवरी – अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C
26 फरवरी – अधिकतम 29°C, न्यूनतम 13°C

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !