Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा भारत का विजय रथ, सुपर-8 में 76 रनों से शिकस्त

Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ, जहां टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट की पहली हार का स्वाद चखना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस हार के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का लगातार 12 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी थम गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने शुरुआती झटके देकर प्रोटियाज टीम को 20 रन पर 3 विकेट के स्कोर पर धकेल दिया था। लेकिन इसके बाद डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच हुई 97 रनों की साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की आतिशी पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !