Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Jamshedpur News: मंत्री दीपिका सिंह पांडे का भव्य स्वागत, 2 मार्च को शहर की समस्याओं का होगा समाधान

Jamshedpur: क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सरकार की सक्रियता अब धरातल पर दिखने लगी है। इसी कड़ी में, जुगसलाई गौशाला नाला रोड स्थित आगमन पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे का जोरदार स्वागत किया गया।

साल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

मंत्री दीपिका सिंह पांडे अपने निजी दौरे पर शहर पहुंची थीं। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और पारंपरिक रूप से साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए दिया गया।

जनहित के मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

सम्मान समारोह के बाद समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और सुनील गुप्ता ने मंत्री के समक्ष जुगसलाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं को रखा। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से ग्रामीण सड़कों की जर्जर स्थिति। पंचायती राज व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, स्थानीय जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव, मंत्री ने सभी बातों को अत्यंत गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगी।

2 मार्च को समस्याओं का होगा ऑन-स्पॉट निपटारा

स्थानीय लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह रही कि मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने 2 मार्च को पुन: जमशेदपुर आने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आगामी दौरे का मुख्य उद्देश्य लोगों से सीधा संवाद करना और लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।

मौके पर उपस्थिति रही

इस गरिमामय अवसर पर रंजन सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, रवि शंकर तिवारी, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र सिंह संधू और आशू कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !