Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Jamshedpur Hata Accident : हाता-टाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पार्वती बस की टक्कर से साईकिल सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur : जमशेदपुर के हाता-टाटा सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तुड़ी लाइन होटल के पास हाता से टाटा की ओर जा रही पार्वती बस ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस चालक वाहन नहीं रोक सका और साइकिल सवार को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया। जब तक बस को रोका गया, तब तक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।


मृतक की पहचान राजनगर क्षेत्र के तुमुंग स्थित डुमराटांड निवासी 40 वर्षीय घासीराम किस्कू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने हाता-टाटा मार्ग को जाम कर दिया और पार्वती बस में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मार्ग पर बसें तेज रफ्तार से चलती हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की सूचना पर पोटका और कोवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही और स्थिति को नियंत्रित करने में असफल रही।

फिलहाल सड़क जाम और प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित है। प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !