Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Dhanbad News: धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान बवाल, सुदामडीह में दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, कई लोग घायल

Dhanbad: नगर निगम चुनाव के बीच शनिवार देर रात सुदामडीह इलाके में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। वार्ड संख्या 51 में चुनावी रंजिश को लेकर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना सुदामडीह न्यू माइंस कॉलोनी और संवारडीह बस्ती के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय राजकुमार यादव अपने दोस्त सागर वर्मा उर्फ बिट्टू के साथ बाइक से एक परिचित को छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले बाइक की चाबी और मोबाइल छीना गया, फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई।

झड़प से बढ़ा तनाव, अस्पताल पहुंचाए गए घायल
शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस झड़प में राजकुमार यादव के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि दीपक वर्णवाल के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायलों को तुरंत चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष से जुड़े मनोज सुपकार ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना है कि कुछ युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे और विवाद की शुरुआत की। उन्होंने दावा किया कि जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तभी मारपीट शुरू हुई, जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी
सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चुनावी माहौल में हुई इस घटना ने इलाके में कुछ समय के लिए तनाव पैदा कर दिया था। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य कर ली गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !