Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Palamu News: पलामू में बैटरी चोरी के शक में भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Palamu: झारखंड के पलामू जिले से शनिवार देर रात एक मॉब ब्लीचिंग की घटना सामने आई। जहां पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में बैटरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान मनोज राम के रूप में हुई है, जो पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमा कोकरसा गांव का निवासी था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, तेलियाही गांव में खड़े एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को संदिग्ध हालात में देखा। शक के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने युवक को काफी देर तक पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी।

अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का बयान
पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला मॉब लिंचिंग का प्रतीत होता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !