Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Seraikela News: तिरुलडीह में अवैध बालू पर पुलिस का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर जब्त

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया. इन ट्रैक्टरों पर करीब 300 सीएफटी अवैध बालू लदी हुई थी.


पुलिस को पहले से सूचना मिल रही थी कि इलाके के कुछ स्थानों पर चोरी-छिपे बालू की खुदाई कर उसे ट्रैक्टरों के जरिए दूसरे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम बनाई और बताए गए स्थानों पर दबिश दी. छापेमारी के दौरान मौके से तीन ट्रैक्टर पकड़े गए, जिनमें अवैध रूप से निकाली गई बालू लदी थी.

क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें 
थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई. उन्होंने साफ कहा कि गैरकानूनी खनन और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस ने जब्त किए गए ट्रैक्टरों को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !