Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Jamshedpur News: जमशेदपुर के 40 किसान पहुंचे नोएडा, हाई-टेक खेती से बदलेंगे अपनी किस्मत

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जमशेदपुर से 40 किसानों का एक दल आज उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए नोएडा रवाना हुआ। यह दल उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित हॉर्टिकल्चर सोसाइटी में आयोजित 5 दिवसीय एक्सपोजर टूर में हिस्सा लेगा।जहाँ उन्हें हाई-टेक तकनीक से खेती की जानकारी दी जाएगी। जिला उद्यान विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान खास तौर पर मशरूम, पाइनएप्पल और शिमला मिर्च की आधुनिक खेती तकनीक सीखेंगे। 

किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

जिला मुख्यालय से आज इन किसानों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले के उप विकास आयुक्त ने कहा की अनुसार, पूर्वी सिंहभूम इलाका खेती के लिए काफी उपजाऊ है, लेकिन नई तकनीक और उन्नत पौध संरक्षण की जानकारी सीमित है। 

आमदनी के नए स्रोत तैयार 

इसी कारण किसानों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने के लिए यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस जत्थे में महिला और पुरुष दोनों किसान शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद किसान अपने-अपने क्षेत्रों में आधुनिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाएंगे और अपनी आमदनी के नए स्रोत तैयार करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !