Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Jamshedpur 6 Arrested With Pistols : गोलमुरी में पुलिस बड़ी कार्रवाई, जुगसलाई के कुख्यात अपराधी मनीष सिंह का करीबी समेत छह अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी मस्जिद के पास स्थित एक क्वार्टर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ अपराधी वहां एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।


सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान जिशान उर्फ जिशू, नुमान, फैज, चांद और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में जिंदा गोलियां बरामद कीं।


हथियारों की बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी जिशान उर्फ जिशू, जुगसलाई के तड़ीपार मनीष सिंह का करीबी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिशान हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए और उनकी साजिश का संभावित निशाना कौन था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !