Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोला- केंद्र सरकार "बड़े भाई" की भूमिका निभाए, झारखंड की जरूरतों पर दे विशेष ध्यान

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, लेकिन झारखंड के सामने कई तरह की चुनौतियां और आवश्यकताएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को “बड़े भाई” की भूमिका में बताते हुए कहा कि देश के संघीय ढांचे में केंद्र की जिम्मेदारी बनती है कि वह झारखंड जैसे राज्यों की जरूरतों पर विशेष ध्यान दे। उनका कहना था कि यदि केंद्र सकारात्मक सहयोग देता है, तो राज्य के विकास की रफ्तार और तेज हो सकती है।

संयमित भाषा में रखी बात
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री का रुख संतुलित और संयमित रहा। उन्होंने किसी प्रकार की टकराव की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि आग्रहपूर्ण अंदाज में राज्य के हितों की बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केंद्र से विवाद करना नहीं, बल्कि राज्य के विकास के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से आम जनता को सीधा लाभ मिल सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !