Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-21

Attempted Rape Of A Tribal Woman : आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना की जांच व पीड़ित महिला से मिलने आज भाजपा प्रतिनिधि

बोकारो जिला के घोर नक्सल प्रभावित पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कडरूखूंटा गांव में पिछले दिनों 08 मई को घटित 27 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना की जांच व पीड़ित महिला से मिलने आज भाजपा प्रतिनिधि मंडल 
attempted rape of a tribal woman :  बोकारो जिला के घोर नक्सल प्रभावित पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कडरूखूंटा गांव में पिछले दिनों 08 मई को घटित 27 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना की जांच व पीड़ित महिला से मिलने आज भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए एवं पीड़िता से मिलकर घटना की जानकारी लेने के साथ पीड़ित महिला परिवार को सहायता स्वरूप पचास हजार रुपए भी दिये।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखण्ड के पूर्व मुख्य मंत्री रघुबर दास पूर्व नेताप्रतिपक्ष अमर कुमार वाउरी, भाजपा बोकारो अध्यक्ष जयदेव राय गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, कर रहे थे।
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित महिला ने बताया कि वह गांव के तालाब में नहा रही थी इसी बीच पेक गांव निवासी अब्दुल कलाम पहुंचा और पीछे से जबरन पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, जिसकी शिकायत पेक थाना की पुलिस से किया गया परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई उल्टा निर्दोष लोगों को मोब लिचिग के नाम पर जेल भेजा जा रहा है। झारखण्ड के मंत्री इरफान अंसारी भी पेक पहुंचे परन्तु सिर्फ बलात्कारी के घर ही गए।

रघुबर दास ने कहा कि वर्तमान में हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी हित में नहीं उनके खिलाफ काम कर रही है। 

बोकारो थर्मल भाजपा कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर सम्मानित की गई, तत्पश्चात दास ने प्रेस वार्ता में कहा कि जहां भी अन्याय होगी वहां भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उस अन्याय के खिलाफ खड़ा रहेगा।

वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की अगुवानी बेरमो प्रमुख गिरजा देवी,भाजपा नेत्री,सीमा देवी,भाजपा के श्रवण सिंह,प्राण गोपाल सेन, सचिदानंद यादव, हरेराम यादव सहित काफी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे l
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !