Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर चला विशेष टिकट जांच अभियान, 124 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जुर्माना वसूला गया

Ranchi: यात्रियों की सुरक्षा और सफर को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल के तहत रांची रेल मंडल ने सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच सह जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान सुबह से लेकर देर रात तक जारी रहा।

अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 124 यात्रियों को पकड़ा गया। सभी से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि बिना वैध टिकट यात्रा करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों को किया गया जागरूक
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मकसद केवल जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। अभियान के दौरान लोगों को समझाया गया कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने से न सिर्फ उन्हें सुविधा मिलती है बल्कि रेलवे की सेवाओं में पारदर्शिता भी बनी रहती है।

एमएसटी को लेकर विशेष पहल
टिकट जांच के साथ-साथ मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) को लेकर भी खास जागरूकता अभियान चलाया गया। नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को रियायती दरों और इससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान 81 नए एमएसटी जारी किए गए, जबकि 5 पुराने एमएसटी का नवीनीकरण किया गया।

15 कर्मचारियों की टीम रही तैनात
इस विशेष अभियान में कॉमर्शियल विभाग, टिकट निरीक्षक और रेल सुरक्षा बल के कुल 15 कर्मचारियों की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !