मिली जानकारी के अनुसार आपको बताए कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर स्थित आरएसओ गेट के अंदर परिसर में बोरिंग का काम चल रहा था। काम के दौरान लोहे का भारी-भरकम ट्राइपॉड अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। चूँकि ट्राइपॉड काफी वजनी था, उसकी चपेट में आने से 56 वर्षीय मजदूर राम हरिदास को संभलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक राम हरिदास मुख्य रूप से दीघा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, उनके साथ काम कर रहा दूसरा मजदूर भी इस चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घायल का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में ठेकेदार द्वारा घायल मजदूर को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
एएसआई पवन कुमार ने बताया
टेल्को थाना के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के मेदनीनगर क्षेत्र से काम की तलाश में जमशेदपुर आए थे और ठेका कंपनी के माध्यम से यार्ड में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस और परिजनों को दी गई सूचना
हादसे की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे या यह हादसा किसी तकनीकी लापरवाही का परिणाम है।