Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Palamu News: पलामू SP के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट सक्रिय, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Palamu News: पलामू जिले में साइबर अपराधियों द्वारा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नाम का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की कोशिश का मामला सामने आया है. किसी अज्ञात जालसाज ने पलामू एसपी की तस्वीर का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है और इसके जरिए जिले के अन्य अधिकारियों को संदेश भेज रहा है. पलामू पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आम जनता और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चेतावनी जारी की है.

अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी एसपी की प्रोफाइल फोटो और नाम का सहारा लेकर लोगों से संपर्क साधने और उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर या अकाउंट का पुलिस अधीक्षक से कोई संबंध नहीं है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज का उत्तर न दें और न ही अपनी कोई व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी साझा करें.

संदिग्ध नंबर को ब्लॉक करने की अपील
पलामू एसपी ने स्वयं इस मामले में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति या अधिकारी को इस तरह के फर्जी प्रोफाइल से कोई संदेश प्राप्त होता है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दें. साथ ही, उस नंबर को तत्काल ब्लॉक कर दें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके. पुलिस ने अज्ञात नंबरों पर भरोसा न करने और अफवाहों से दूर रहने की हिदायत भी दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !