Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Om Birla: ढाका में नया सवेरा, तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत की ओर से ओम बिरला होंगे शामिल

Dhaka: बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस महत्वपूर्ण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।


संसद के साउथ प्लाजा में होगा भव्य आयोजन

शपथ ग्रहण समारोह ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। यह स्थान सुरक्षा और भव्यता के लिहाज से तैयार किया गया है। भारत की ओर से ओम बिरला का जाना नई दिल्ली और ढाका के बीच संबंधों की निरंतरता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

पीएम मोदी क्यों नहीं जा सके

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, भारत में आयोजित होने वाले AI Impact Summit और 17 फरवरी को ही मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ निर्धारित द्विपक्षीय बैठक के कारण उनका ढाका दौरा संभव नहीं हो सका। फिर भी, पीएम मोदी ने फोन पर तारिक रहमान को जीत की बधाई दी और पड़ोस प्रथम नीति के तहत सहयोग का भरोसा दिया।

BNP की प्रचंड जीत और नई कैबिनेट

बांग्लादेश के हालिया चुनाव परिणामों ने दुनिया को चौंका दिया है, BNP गठबंधन, 300 में से 212 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जमात-ए-इस्लामी गठबंधन, 77 सीटों के साथ दूसरी बड़ी शक्ति बनकर उभरा। माना जा रहा है कि नई सरकार में 32 से 42 मंत्री शामिल हो सकते हैं, जो देश के आर्थिक सुधार और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का जमावड़ा

इस समारोह में भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, कतर और श्रीलंका समेत कई देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश अपनी विदेश नीति को और अधिक संतुलित बनाने की कोशिश करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !