Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Elephant Corridor Dimna: डिमना में बनेगा हाथियों का अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर, वन विभाग को मिली मंजूरी

Jamshedpur: कोल्हान क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और घायल वन्यजीवों के उपचार की चुनौतियों को देखते जमशेदपुर के हिमना में हाथियों के लिए अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा। वन विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह कोल्हान का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर होगा। इसका निर्माण अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।
डिमना लेक के पास करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले इस केंद्र में किचन, फोडिंग सेंटर, ऑपरेशन थियेटर ओटी, क्यारेटाइन क्षेत्र, जलखीत और सुरक्षित बाड़े जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां घावल, बीमार या भटके हाथियों को लाकर उपचार, निगरानी और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में कोलहान क्षेत्र विशेषकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में घायल हाथियों को इलाज के लिए टाटा स्टील जू के अस्पताल भेजना पड़ता है, जिससे उपचार में देरी होती है और वन्यजीवों की स्थिति गंभीर हो जाती है। नया रेस्क्यू सेंटर बनने से समय पर चिकित्सा सुविधा उपलथाले सकेगी और हाथियों को मृत्यु दर कम करने में मदद मिलेगी। यह केंद्र मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में भी सहायक होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !