Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Chaibasa Crime News: चाईबासा में पत्थर से हमला कर हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा टेबो थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपसी विवाद ने ली जान
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोरा नाग के रूप में हुई है, जो टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनांग गांव के बुरुटोला टोला का निवासी था। बताया जा रहा है कि 13 फरवरी 2026 को आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने मोरा नाग पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को जंगल में फेंक दिया, ताकि मामला छिपाया जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही टेबो थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई कानु नाग के बयान पर टेबो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी।

विशेष छापामारी दल का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार विनोद कर रहे थे। टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी की पहचान सनिका संगवार के रूप में की, जो चकोमटोनांग गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने 14 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया है, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

आगे की कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश की पृष्ठभूमि और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा किया जा सके।

इस छापामारी दल में टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी सहित पुलिसकर्मी रामाशीष प्रजापत, सुभाष कुमार महतो, अर्जुन उरांव और कार्तिक लोहारा शामिल थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !