Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Jamshedpur News: जमशेदपुर की बेटी नेहा किस्कू ने जीता मिस ग्रैंड झारखंड का खिताब, घर वालों में खुशी की लहर

Jamshedpur: जमशेदपुर की प्रतिभा अब केवल खेलों या उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में भी यहाँ की बेटियाँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। हाल ही में आयोजित मिस ग्रैंड झारखंड के भव्य फिनाले में जमशेदपुर की नेहा किस्कू ने अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से जजों का दिल जीत लिया और विजेता का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम

नेहा की यह जीत रातों-रात नहीं मिली है। वह शहर के प्रतिष्ठित WAMS, Wasim Alam Modeling Studio मॉडलिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा हैं। नेहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने मेंटर्स के सही मार्गदर्शन को दिया है। प्रतियोगिता के दौरान नेहा का स्टेज प्रेजेंस और सवालों के जवाब देने का अंदाज़ सबसे अलग था, जिसने उन्हें जीत की दहलीज तक पहुँचाया।

WAMS परिवार में जश्न का माहौल

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर WAMS मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वसीम आलम और मेंटर चाँद वर्मा ने खुशी ज़ाहिर की है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद डायरेक्टर वसीम आलम ने कहा, "जब हमारे संस्थान के बच्चे इतनी बड़ी ऊंचाइयों को छूते हैं, तो गर्व महसूस होता है। नेहा ने साबित कर दिया है कि यदि जुनून और सही तैयारी हो, तो सफलता निश्चित है। संस्थान के मेंटर चाँद वर्मा ने भी नेहा के अनुशासन और सीखने की ललक की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की बेटियाँ अब केवल सपने नहीं देख रहीं, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का हुनर भी जानती हैं।

भविष्य की ओर बढ़ते कदम

नेहा किस्कू की इस जीत ने झारखंड के मॉडलिंग जगत में नई ऊर्जा भर दी है। सोशल मीडिया पर के बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह जीत न केवल नेहा की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जमशेदपुर के उन सैकड़ों युवाओं के लिए एक मिशाल है जो अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया जीतना चाहते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !