Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Jharkhand Politics: भाजपा नेता संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा ने संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित प्रदेश स्तर के 18 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के निर्देश पर प्रदेश कमेटी ने यह कार्रवाई की है. प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा ने इन सभी नेताओं को पत्र भेजकर सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है.

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अनुशासन का डंडा
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की ओर से मिले कड़े निर्देशों के बाद प्रदेश भाजपा ने यह कदम उठाया है. प्रदीप वर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश स्तर के इन 18 नेताओं से समय सीमा के भीतर जवाब मांगा गया है ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके.



जिला स्तर पर भी हुई कार्रवाई
प्रदेश स्तर के अलावा संगठन की जिला इकाइयों ने भी अनुशासन को लेकर सख्ती दिखाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों द्वारा भी 20 अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब तलब किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !