Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-21

Saryu Roy: विधायक सरयू राय ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

विधायक सरयू राय ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना कहा इस सरकार में सही काम कराना मुश्किल, गलत काम रोकना भी है
MLA Saryu Roy: विधायक सरयू राय ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना कहा इस सरकार में सही काम कराना मुश्किल, गलत काम रोकना भी है मुश्किल 
चाईबासा  के जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने झारखंड की हेमंत सरकार के कामकाज करने के तरीके और भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा किया है। चाईबासा परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए।
विधायक ने कहा कि इस सरकार में सही काम को कराना मुश्किल हो गया है, वहीं गलत काम को रोक पाना भी मुश्किल हो गया है। भ्रष्टाचार अनियंत्रित हो गया है। विधायक ने बालू के अवैध कारोबार पर भी निशाना साधा।
कहा कि इसके लिए सरकार को नियमसंगत व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि सरकारी खजाने में राजस्व आये। मंईयां योजना पर सरयू राय ने कहा कि सरकार 50 साल से ऊपर की महिलाओं के बारे में भी सोचे, उनकी पेशन को भी मंईयां योजना के बराबर कर देना चाहिए।
सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पश्चिमी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !