Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jharkhand News: झारखंड में पुलिस भवनों के मरम्मत कार्य को मिली मंजूरी, 5.90 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Jharkhand News: झारखंड में पुलिस विभाग के भवनों, बैरकों और अन्य परिसरों की मरम्मत और रंग-रोगन का काम जल्द शुरू होगा. झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न मरम्मत योजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इन कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है.


पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश

पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्वीकृत डीपीआर के तहत राज्य के कई जिलों में पुलिस भवनों, बैरकों और अन्य परिसरों की मरम्मत और नवीकरण कराया जाएगा. इन कार्यों का चयन पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया है.

इस योजना को दो भागों—टीएसपी (TSP) और ओएसपी (OSP)—में बांटा गया है. टीएसपी श्रेणी के अंतर्गत चार कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 4 करोड़ 35 लाख 40 हजार 100 रुपये निर्धारित की गई है.

इनमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना भवन की मरम्मत के लिए 96 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी. वहीं रांची जिले के लाइन टैंक रोड स्थित यूथ गेस्ट हाउस के नवीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है.

इसके अलावा रांची जिले में स्थित स्टेट कंपलेक्स, सीआईडी कार्यालय, प्रकाश कुटीर निवास और खुर्शीद निवास भवन (जेपी-01) की मरम्मत के लिए 99 लाख रुपये से अधिक की राशि तय की गई है.

वहीं डोरंडा स्थित ए.टी.एस. बैरक (भवन) की मरम्मत पर 1 करोड़ 4 लाख 5 हजार 100 रुपये खर्च किए जाएंगे.
इन कार्यों के पूरा होने के बाद पुलिस भवनों की स्थिति बेहतर होगी और पुलिसकर्मियों को सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !