Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Dhanbad DC: धनबाद में पीसी एंड पीएनडीटी वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का सशक्त संदेश

Dhanbad: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में पीसी एंड पीएनडीटी (PC & PNDT) अधिनियम से संबंधित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। यह कैलेंडर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरूकता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस आकर्षक वार्षिक कैलेंडर में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के साथ झारखंड एवं देश की प्रेरणादायी महिला हस्तियों के संदेश शामिल हैं। इनमें रिकर्व तीरंदाजी में विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाली दीपिका कुमारी, मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा, 48 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली झारखंड की पहली महिला प्रेमलता अग्रवाल, युवा अभिनेत्री अनुष्का सेन तथा वन संरक्षण के लिए लेडी टार्जन के नाम से प्रसिद्ध जमुना टुडू जैसी हस्तियों के प्रेरक संदेश शामिल हैं।

कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ पर चिकित्सा परामर्श के लिए डायल 104, महिला सामाजिक सुरक्षा हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी अंकित की गई है, ताकि जरूरतमंदों को त्वरित सहायता मिल सके।

लिंग जांच न करवाने का सशक्त संदेश 

कैलेंडर में कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम, गिरते लिंग अनुपात, सामाजिक असंतुलन और महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव जैसे गंभीर विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। साथ ही रूढ़िवादी मानसिकता से बाहर निकलकर गर्भ में लिंग जांच न करवाने का सशक्त संदेश भी दिया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, ‘मैं हूं धनबाद’ की पूजा रत्नाकर तथा वॉलिंटियर सचिन सिंघानिया, सोनाली कुमारी और शीशम कुमारी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल जनजागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगी, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !