Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Adityapur News: आदित्यपुर को मिलेगा सैटेलाइट स्टेशन का दर्जा, टाटानगर का दबाव होगा कम

Adityapur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन के बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए आदित्यपुर को सैटेलाइट रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा. इसे एक आधुनिक और हाईटेक स्टेशन बनाया जाएगा, जहां से आने वाले समय में कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी.

टाटानगर से आदित्यपुर शिफ्ट होंगी कई ट्रेनें
रेलवे की योजना के तहत टाटानगर से खुलने वाली कुछ ट्रेनों को पहले ही आदित्यपुर से संचालित किया जा रहा है. भविष्य में और भी ट्रेनों को आदित्यपुर से शुरू करने की तैयारी है, ताकि टाटानगर स्टेशन पर भीड़ और परिचालन दबाव को कम किया जा सके.

महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अन्य स्टेशनों का भी जायजा लिया.

लिफ्ट, रैंप और प्लेटफॉर्म विस्तार की योजना
निरीक्षण के दौरान जीएम ने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन पर दिव्यांगजनों और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और रैंप का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी.

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को थर्ड लाइन प्रोजेक्ट का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि ट्रेनों का संचालन और अधिक सुचारु हो सके. इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण कुमार हुरिया सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !