Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

BREAKING: सुप्रीम कोर्ट से नेक्सजेन समूह के मालिक विनय सिंह को मिली जमानत, पत्नी को भी अंतरिम संरक्षण

BREAKING: नेक्सजेन समूह के मालिक विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने विनय सिंह को दो मामलों में नियमित जमानत दी है, जबकि उनकी पत्नी को तीन मामलों में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देते हुए “नो कोएर्सिव स्टेप्स” का अंतरिम आदेश पारित किया है.

सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखा. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की रिट याचिका स्वीकार करते हुए अपीलकर्ताओं के पक्ष में आदेश दिया. कोर्ट ने इस बात पर भी चिंता जताई कि एक मामले में जमानत मिलने के बाद भी उनके खिलाफ लगातार नए केस दर्ज किए जा रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि विनय सिंह पर हजारीबाग वन भूमि घोटाले से जुड़े एक मामले में एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया है. आरोप है कि उन्होंने हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरुवा खास (जंगल-झाड़ी) सरकारी भूमि की खरीद की और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से उसका गलत तरीके से म्यूटेशन भी करा लिया.

इस मामले की जांच एसीबी कर रही है. इसके अलावा, विनय सिंह के खिलाफ हजारीबाग में जमीन घोटाले से संबंधित एक और केस भी दर्ज किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इन मामलों में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !