Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Dhalbhumgarh Accident: धालभूमगढ़ में ट्रेलर से टकराई पर्यटकों की गाड़ी, बाल-बाल बचे यात्री, एनएच-18 पर ट्रैफिक जाम

Dhalbhumgarh: मंगलवार की सुबह एनएच-18 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धालभूमगढ़ प्रखंड के चोइरा इलाके में एक ट्रैवलर गाड़ी और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि सुखद बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आपको बताते है कैसे हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर गाड़ी नंबर OD 01 AE 0040 पर्यटकों को लेकर टूर पर निकली थी। यात्रा पूरी कर वापस लौटने के दौरान चोइरा के पास यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ा था, जिसने अचानक बिना किसी संकेत के अपना वाहन पीछे करना शुरू कर दिया।

ट्रेलर के अचानक पीछे आने से पीछे से आ रही ट्रैवलर गाड़ी के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर का बोनट और अगला हिस्सा पिचक गया।

यात्रियों की स्थिति और राहत कार्य

हादसे के वक्त गाड़ी में कई यात्री सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एनएच-18 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला।

  किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ लोगों को मामूली खरोंचें आई थीं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों और बाद में पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की लापरवाही को लेकर पूछताछ की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !