Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Ranchi News: लोक भवन उद्यान देखने उमड़ी भीड़, एक दिन में 2,331 लोगों ने किया भ्रमण

Ranchi News: रांची स्थित लोक भवन उद्यान को राज्यपाल के निर्देश पर आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद यहां लगातार बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं. सोमवार को लोक भवन उद्यान में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां एक ही दिन में कुल 2,331 लोगों ने उद्यान और परिसर का भ्रमण किया.


उद्यान 15 फरवरी 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा

राज्यपाल के आदेश के अनुसार लोक भवन, रांची का यह उद्यान 15 फरवरी 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. इस निर्णय का मकसद लोगों को लोक भवन परिसर और उसके खूबसूरत उद्यान से परिचित कराना है, ताकि नागरिक इस ऐतिहासिक और आकर्षक स्थान को नजदीक से देख सकें.

लोक भवन उद्यान का भ्रमण समय रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है. उद्यान देखने के इच्छुक लोग लोक भवन के गेट नंबर-2 से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं.

प्रशासन ने बताया कि लोक भवन उद्यान को लेकर लोगों में लगातार उत्साह बना हुआ है. आने वाले दिनों में यहां आने वाले पर्यटकों और दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !