Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में जेबा खान का कांग्रेस पर हमला, भीतरघात से गरमाया माहौल,देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो में पहली बार हो रहे नगर निगम चुनाव इस बार बेहद राजनीतिक तनाव और आंतरिक टकराव के बीच आगे बढ़ रहे हैं. मेयर पद को लेकर कांग्रेस में मचे घमासान ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है. पार्टी के भीतर अपनों के बीच टक्कर की स्थिति बन चुकी है, जिसका असर अब सार्वजनिक मंचों और प्रेस वार्ताओं में साफ नजर आने लगा है.

दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर लगाए आरोप
रविवार को कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया. वहीं उसी दिन कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक चुनावी सभा में मेयर पद के लिए अपनी पत्नी के समर्थन में भावनात्मक अपील की. इस घटनाक्रम के बाद सोमवार को जेबा खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी और बन्ना गुप्ता दोनों पर गंभीर आरोप लगाए.

वर्षों तक कांग्रेस के लिए काम किया: जेबा खान
जेबा खान ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक कांग्रेस के लिए काम किया, लेकिन उन्हें बिना सुने पार्टी से बाहर कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऐसे नेता का समर्थन किया है, जिनकी विचारधारा पार्टी से मेल नहीं खाती और जो केवल अवसरवादी राजनीति करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और अब वह न्याय के लिए जनता के बीच जाएंगी.

चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेंगी
प्रेस वार्ता के दौरान जेबा खान के हाथ में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बन्ना गुप्ता की तस्वीर भी थीं, जिसे उन्होंने अपने आरोपों के प्रतीक के रूप में पेश किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी से निष्कासन के बावजूद वह मेयर पद की दौड़ में बनी रहेंगी और चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेंगी.

मानगो नगर निगम चुनाव में बयानबाजी और भीतरघात का अब प्रमुख विषय बन गया है. अब यह देखना होगा कि मतदाता इन घटनाओं को किस रूप में लेते हैं और किसे अपना समर्थन देते हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !