Jamshedpur: जमशेदपुर आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर जमशेदपुर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिले के तीनों शहरी निकायों में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाते हुए सोमवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के उम्मीदवारों को चुनाव की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में दोनों नगर निकायों के ऑब्जर्वर, एआरओ तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.
प्रशिक्षण के दौरान वैलेट पेपर की प्रक्रिया
प्रशिक्षण के दौरान वैलेट पेपर की प्रक्रिया, मतदान की विधि तथा प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में किए जाने वाले खर्च के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एआरओ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया.
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि
उन्होंने कहा कि प्रचार- प्रसार, व्यय सीमा, लेखा- जोखा और मतदान प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.