Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jamshedpur News: महिला दिवस आयोजन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की अहम बैठक संपन्न

Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की एक अति आवश्यक बैठक आदित्य एशियाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक 

महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें प्रोत्साहित करने एवं समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाएगा।

जिम्मेदारी भी संगठन के सदस्यों को सौंपी गई

उन्होंने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मेमेंटो एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए योग्य महिलाओं की पहचान कर सूची तैयार करने की जिम्मेदारी भी संगठन के सदस्यों को सौंपी गई है।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावा संगठन के गीता सिंह, फातिमा शाहीन, बी. लक्ष्मी, पुष्पराज एवं रवि सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव रखे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !