Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

National News: तीस हजारी कोर्ट में वकील की पिटाई पर CJI सूर्यकांत सख्त, "अदालत में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं"

Delhi: सुप्रीम कोर्ट में भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच में देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के भीतर हुई हिंसा की एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार सुबह जब सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई, तो एक वकील ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई। वकील का आरोप है कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जज के सामने ही उनके साथ मारपीट की गई।

गुंडा राज स्वीकार्य नहीं 

इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि गुंडा राज स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पहले पीड़ित वकील को दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पास जाने को कहा और शिकायत की एक कॉपी उन्हें भी देने के निर्देश दिए। वकील का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से दिल्ली पुलिस भी डर रही है।

आइए बताते है, क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एन वी अंजारिया की बेंच के सामने उस वकील ने पिछले शनिवार 7 फरवरी, 2026 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह तीस हजारी कोर्ट में एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट जज हरजीत सिंह पाल की अदालत में एक आरोपी की ओर से पेश हो रहे थे। तभी शिकायतकर्ता के वकील कई गुंडों के साथ कोर्ट रूम में घुसे और जज के सामने ही उन्हें और अन्य आरोपियों को पीट दिया।

CJI ने साफ कहा कि

CJI ने साफ कहा कि अदालत परिसर में हिंसा होना बेहद गंभीर बात है। अगर कोर्ट के अंदर ही वकील सुरक्षित नहीं हैं, तो यह पूरे न्याय तंत्र के लिए खतरे की घंटी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत न करे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !