Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Bihar Love Story: प्रेमी कूदा नाले में प्रेमिका का फोन निकालने, साबित किया प्रेम का परिभाषा, जानिए पूरी कहानी

Bihar: फरवरी का महीना यानी वेलेंटाइन वीक, जहाँ हवाओं में मोहब्बत की खुशबू होती है। लेकिन बिहार के कटिहार से प्यार, तकरार और फिर जुनून की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। यह कहानी किसी फ़िल्मी पटकथा से कम नहीं है, जिसमें हीरो अपनी लेडी लव के लिए गंदे नाले की परवाह किए बिना मौत के कुएं में उतर जाता है।


प्यार, तकरार और फिर जुनून की एक ऐसी कहानी


ये इश्क नहीं आसान आग का दरिया है और डूब कर जाना है, वेलेंटाइन वीक चल रहा है और हर प्रेमी-प्रेमिका अपने चाहने वालों से कई वादा कर रहे हैं लेकिन कटिहार से वेलेंटाइन वीक में एक अजब प्रेम की गजब कहानी से आपको रूबरू करवाते हैं, इस कहानी में पहले तकरार है फिर प्रेमिका के वादा पूरा करने के लिए प्रेमी की जुनून है और अंत में एक सुखद अंत भी है।


प्रेमीका हुई आग बबूला


निश्चित तौर पर छोटी सी यह कहानी जरा फिल्मी है लेकिन यह पूरी तरह सच है दरअसल कटिहार जेल गेट के सामने पार्क के पास एक प्रेमी प्रेमिका में कुछ कहा सुनी हो जाता है, लोगों के माने तो इसी दौरान प्रेमिका के मोबाइल जिसे लोग महंगे आईफोन बता रहे हैं प्रेमी गुस्से मे आकर फोन को नाला मे फेंक देता है फिर क्या था प्रेमीका आग बबूला हो जाता है।


कटिहार के प्यार वाले फिजाओं में फैल गया


थोड़े ही देर में माहौल को भापते हुए और अपनी प्रेमिका के लिए कुछ भी करने की जुनून के साथ प्रेमी अपना कपड़ा उतार कर नाले में उतर जाते हैं, अंत में मोबाइल भी नाले में हाथ लग जाता है और फिर क्या था प्रेमिका चापाकल के पास पहुंचकर मोबाइल और प्रेमी के शरीर में लगे नाला की कीचड़ को साफ करने मे सहयोग करते हैं और अंत में दोनों स्कूटी में चढ़कर वहां से निकल जाते हैं, तेजी से वहा मौजूद लोगो ने प्यार, तकरार और फिर सुखद द एंड वाले इस लव ड्रामा को अपने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और धीरे-धीरे इस "वैलेंटाइन वीक" मे प्यार, तकरार और एक दूसरे के लिए कमिटमेंट वाली ये कहानी कटिहार के प्यार वाले फिजाओं में फैल गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !