Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur Illegal Liquor Factory : नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, बिरसानगर में अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त

Jamshedpur : जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। रविवार 8 फरवरी को बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलूंग क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।


छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की कई भट्ठियों को चिन्हित कर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही अवैध चुलाई शराब के बिक्री स्थलों पर भी कार्रवाई करते हुए शराब की बरामदगी की गई। इस अभियान में कुल 40 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई।


इसके अलावा मौके पर पाए गए किण्वित जावा-महुआ को भी नष्ट किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार करीब 6000 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !