Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jharkhand News: राज्य के नवनिर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी अनिवार्य--सुदेश कुमार महतो

Jharkhand: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने राज्य के युवाओं और महिलाओं से झारखंड के पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। खटंगा, खेलगांव में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के रास्ते से भटक चुका है। आज हमारे राज्य की खनिज संपदा के बाद कोई अन्य रूप में पहचान है तो वह है लेबर स्टेट के रूप में। राज्य की बागडोर युवाओं को अपने हाथों में लेने की जरूरत है, ताकि राज्य को फिर से सही दिशा में गति दी जा सके। महतो ने कहा कि युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। हमें एकजुट हो कर राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करने की आवश्यकता है।

सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

इस मौके पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गदाधर महतो, रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के साथ-साथ पार्टी कई सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !