Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur Breaking: कांग्रेस का बड़ा झटका, मानगो से मेयर पद की बागी प्रत्याशी जेबा खान को किया निलंबित

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद का चुनाव लड़ रही कांग्रेस की बागी नेत्री जेबा खान को पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई झारखंड कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी के निर्देश पर की गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जेबा खान द्वारा पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर चुनाव मैदान में उतरने और अनुशासनहीनता बरतने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व लंबे समय से नाराज़ था। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद जब उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, तब पार्टी ने यह सख्त कदम उठाया।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस तरह की बगावत से पार्टी की एकजुटता और चुनावी रणनीति को नुकसान पहुंचता है। इसी को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
इस घटनाक्रम के बाद मानगो नगर निगम चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, जेबा खान की ओर से इस निलंबन पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस फैसले का असर न सिर्फ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर पड़ेगा, बल्कि मानगो नगर निगम चुनाव की दिशा और दशा भी प्रभावित हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !