Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-20

Jamshedpur Dimna Dead Body Found: डिमना लेक में नहाने के दौरान डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

डिमना लेक में नहाने के दौरान डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
जमशेदपुर: शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में सोमवार शाम नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक युवक प्रतीक रजक का शव मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है।

घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है, जब मानगो क्षेत्र से पांच युवक डिमना लेक घूमने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी पांचों युवक लेक में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दोनों को डूबता देख बाकी के तीन युवक घबरा गए और मौके से भाग निकले।

डूबने वालों में एक युवक नितिन गोराई (18) है, जो मानगो पायल टॉकीज के समीप रामकृष्ण कॉलोनी का निवासी था। वह चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर का छात्र था और अपने घर बिना बताए दोस्तों के साथ घूमने गया था। नितिन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है।

मंगलवार सुबह प्रतीक रजक का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन नितिन की तलाश जारी है। घटनास्थल पर SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे बिना सुरक्षा व्यवस्था के पानी में न उतरें और सावधानी बरतें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !