Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Chandil News: कपाली क्षेत्र में बिना अनुमति बने स्पीड ब्रेकर हटाए गए, नगर परिषद की सख्त कार्रवाई

Chandil News: चांडिल के कपाली नगर परिषद इलाके में सड़क पर अवैध रूप से बनाए गए स्पीड ब्रेकर को प्रशासन ने जेसीबी मशीन से तोड़कर हटा दिया. यह कदम स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद उठाया गया, जिन्होंने बताया था कि इस ब्रेकर के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


स्पीड ब्रेकर को पूरी तरह हटाया 

नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और बिना अनुमति बने स्पीड ब्रेकर को पूरी तरह हटाकर सड़क को दोबारा समतल किया. अधिकारियों के अनुसार यह निर्माण नियमों के खिलाफ था और इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी.

प्रशासन ने बताया कि अवैध निर्माण कराने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही नगर परिषद ने साफ किया है कि इलाके में यदि कहीं और भी इस तरह के अवैध निर्माण पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !