Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

WPL 2026: आरसीबी ने रचा इतिहास, दिल्ली का दिल फिर टूटा, स्मृति की कप्तानी पारी से बेंगलुरु दूसरी बार चैंपियन

Cricket: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। गुरुवार को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।

सबसे बड़ा रन चेज और वॉल का धमाका

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। डब्ल्यूपीएल के इतिहास में इतने बड़े स्कोर का पीछा करना नामुमकिन लग रहा था, लेकिन आरसीबी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जीत हासिल कर सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड बना दिया।

आरसीबी की शुरुआत धीमी रही और ग्रेस हैरिस (9) जल्दी पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों पर 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल थे। मंधाना की कप्तानी पारी ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया।

दिल्ली का फाइनल फोबिया जारी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। टीम लगातार चारों सीजन (2023 से 2026) के फाइनल में पहुंची, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं उठा सकी। 2023 और 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रोका था, तो 2024 और अब 2026 में आरसीबी ने उनका सपना तोड़ दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !