Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Jamshedpur News: टाटा पावर के मजदूरों का हल्ला बोल, 7 फरवरी को मशाल जुलूस और 12 को चक्का जाम की चेतावनी

Jamshedpur: कोल्हान प्रमंडल के महासचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने जमशेदपुर में चल रहे मजदूर आंदोलनों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से टाटा पावर जोजोबेरा में जारी मजदूर आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर उप-श्रमायुक्त के समक्ष 7 फरवरी को वार्ता की तिथि निर्धारित की गई है।

हड़ताल में टाटा पावर के मजदूर

इस पर एटक जिला उपाध्यक्ष आर एस रॉय ने स्पष्ट कहा कि एटक जिला कमेटी पूरी ताकत के साथ टाटा पावर के मजदूरों के संघर्ष में खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 11 फरवरी 2026 तक टाटा पावर प्रबंधन द्वारा मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में टाटा पावर के मजदूर भी पूर्ण रूप से शामिल होंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टाटा पावर के मजदूरों के समर्थन में 7 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे से गोविंदपुर अन्ना चौक से मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो टाटा पावर के गेट पर जाकर समाप्त होगा।

इसके साथ ही 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए टिनप्लेट गेट, टाटा स्टील साकची गेट तथा साकची गोलचक्कर पर सभाएं आयोजित कर मजदूरों से हड़ताल के समर्थन की अपील की गई। बैठक में मुख्य रूप से जफर खान, पवन सिंह, हुसैन अंसारी, याकुब खान, मनोज कुमार, संतोष प्रसाद तथा एएस प्रमाणिक उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !