Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Adityapur Nagar Nigam Elections: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 11 से 18 के 41 नामांकन वैध, 5 तकनीकी त्रुटियों के कारण रद्द

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 11 से 18 के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। कुल प्राप्त 46 नामांकन पत्रों में से 5 नामांकन तकनीकी त्रुटियों के कारण रद्द कर दिए गए, जबकि 41 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
निर्वाचन पदाधिकारी सह गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान कुछ नामांकन पत्रों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी और निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने जैसी त्रुटियां पाई गईं, जिसके चलते उन्हें निरस्त करना पड़ा। शेष प्रत्याशियों के नामांकन पत्र नियमानुसार सही पाए गए।

उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक चलेगी। जो प्रत्याशी स्वेच्छा से चुनाव मैदान से हटना चाहते हैं, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ‘फॉर्म-1’ भरकर अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्याशी अपने-अपने आवंटित चुनाव चिह्न के साथ आधिकारिक रूप से चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे।

निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि पूरी चुनावी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !