Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्ती, जीआरपी और आरपीएफ की कार्रवाई

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रेल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया है. इसका उद्देश्य स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र और ड्रॉपिंग लाइन में वाहनों का आवागमन सामान्य बनाए रखना है.

रेल थाना परिसर में भी खड़े मिल रहे वाहन
बताया जाता है कि कई लोग अपने दो पहिया वाहन रेल थाना परिसर में खड़ा कर दूसरे स्टेशन चले जाते हैं. इससे जगह की कमी और अव्यवस्था पैदा हो रही थी. इसी को देखते हुए टीम ने ऐसे वाहनों को चिन्हित कर जब्त करना शुरू कर दिया है.

आउट गेट के पास भी मची अफरातफरी
जीआरपी और आरपीएफ की इस कार्रवाई से स्टेशन के आउट गेट के पास भी वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है. अचानक हुई सख्ती के कारण कई लोग अपने वाहन हटाते नजर आए.

स्टेशन जैसे व्यस्त स्थानों पर अवैध पार्किंग से न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि सुरक्षा पर भी असर पड़ता है. इस तरह के नियमित अभियान से लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !