Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Jamshedpur News: लक्ष्मण नगर में मारपीट कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

Jamshedpur News: लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास दिनांक 02 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई थी. आरोप है कि आकाश गिरी और अनिश रजक ने देशी कट्टा के बट से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति की लिखित शिकायत पर मानगो (ओलीडीह ओपी) थाना में दर्ज किया गया.


पुलिस ने 05 फरवरी 2026 को जांच के दौरान पूछताछ के लिए आकाश गिरी और अनिश रजक को थाना बुलाया. पूछताछ में दोनों ने मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके बाद इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को दी गई.


दोनाली देशी कट्टा और गोली बरामद
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास स्थित एक स्टोर रूम से कांड में प्रयुक्त दोनाली देशी कट्टा और गोली बरामद की गई.
इस बरामदगी के आधार पर मानगो (ओलीडीह ओपी) थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में एक और मामला दर्ज किया गया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आकाश गिरी और अनिश रजक कुख्यात अपराधी उमेश पांडेय उर्फ गुड्डु पांडेय के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह दोनाली देशी कट्टा उन्हें गुड्डु पांडेय ने दिया था, जिसका इस्तेमाल गिरोह इलाके में अपना दबदबा बनाने और विरोधियों को डराने के लिए करता था.

बरामद सामान
• एक लोहे का दोनाली देशी कट्टा
• 0.315 बोर के 2 जिंदा कारतूस
• 0.303 बोर के 3 जिंदा कारतूस
• 7.65 एमएम के 3 जिंदा कारतूस

गिरफ्तार आरोपी

• अनिश रजक (24 वर्ष) – निवासी लक्ष्मण नगर रोड नंबर 06, काली मंदिर के पास, जमशेदपुर.

• आपराधिक इतिहास: कांड संख्या 97/2024, धारा 387/385/34 भादवि एवं आर्म्स एक्ट.

• आकाश कुमार गिरी (30 वर्ष) – निवासी लक्ष्मण नगर रोड नंबर 06, काली मंदिर के पास, जमशेदपुर.

• आपराधिक इतिहास: धारा 387/385/34 भादवि एवं आर्म्स एक्ट.


छापामारी दल में शामिल अधिकारी
पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में ओलीडीह ओपी प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और टाइगर मोबाइल की टीम शामिल रही.

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !