Jharkhand News: राज्य सरकार ने पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों के करियर को नई दिशा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2017 बैच के दस आईपीएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नत किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे और संबंधित अधिकारियों को नई ग्रेड का लाभ मिलेगा.
पे-मैट्रिक्स लेवल 12 का लाभ मिलेगा
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार अब इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत वेतनमान और अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी. विभाग का कहना है कि यह प्रोन्नति अधिकारियों की सेवा अवधि और उनके कार्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए दी गई है.
प्रोन्नत अधिकारियों के नाम
- कुमार गौरव.
- राकेश रंजन.
- हरिश बिन जमा.
- दीपक शर्मा.
- अनिमेष नैथानी.
- नाथु सिंह मीणा.
- रेशमा रमेशन.
- अजय कुमार.
- आरिफ एकराम.
- कैलाश करमाली.
पुलिस सेवा को मिलेगा नया बल
सरकार का मानना है कि इस प्रोन्नति से पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी. इससे नेतृत्व क्षमता को भी नया विस्तार मिलेगा.
लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों और चुनौतीपूर्ण कानून व्यवस्था के बीच इस तरह की प्रोन्नति अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होती है. इससे न केवल उनके करियर को गति मिलती है बल्कि पूरे पुलिस तंत्र में सकारात्मक संदेश भी जाता है कि बेहतर कार्य का सम्मान किया जाता है.