Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-19

Jamshedpur Weather Report: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि एक से तीन घंटे में इन दोनों जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है.

Jamshedpur Weather report: झारखंड के 2 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक से तीन घंटे में इन दोनों जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. इतना ही नहीं, इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि सोमवार 19 मई 2025 को इस अलर्ट का असर 3110.97 वर्ग किलोमीटर में देखा जायेगा. ये इलाके हजारीबाग, चतरा और लातेहार के होंगे. हजारीबाग जिले के मोरंगी, चरही, बेलतू, बड़कागांव में वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है.

चतरा जिले के चतरा फॉरेस्ट रेंज के अलावा टंडवा, धनगर, पोटम, बलबल, तुतिलावा और सिमरिया खुर्द में मौसम का असर देखा जायेगा. इन जगहों पर आंधी और गरज के साथ बारिश ‍एवं वज्रपात होने की संभावना है. लातेहार के भी कुछ इलाकों दरहा और बालूमाथ में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात होने की संभावना है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !