Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Jamshedpur News: मानवाधिकारों की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता- अर्चना सिंह

Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बिष्टुपुर एन रोड स्थित नृत्य कला केंद्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर संगठन की झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किए।

बैठक का संचालन सुनील गुप्ता के द्वारा 

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मानवाधिकारों की रक्षा एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया।

ईमानदारीपूर्वक सेवा कर सकें

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में अर्चना सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन उन लोगों के लिए कार्य करेगा जिनके अधिकारों का हनन होता है या जिन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। संगठन पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाने एवं अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित पद देकर प्रथम सूची जारी की जाएगी, जिससे वे जनहित में ईमानदारीपूर्वक सेवा कर सकें।

बैठक में प्रमुख 

बैठक में प्रमुख रूप से फातिमा शाहीन, गीता सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पुष्पराज सिंह, ममता भूमिज, पूनम देवी, मनजीत कौर, माधुरी सिंह, बी लक्ष्मी, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, रीना, रानी राग, सुमित्रा पांडा, सविता राय, रितु कौर, वेद प्रकाश तिवारी, सहदेव उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, महावीर साहू, रंजीत सिंह, रवि सिंह, विभूति जैना, चंदन, जीसी मोहंती, देव, सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !