Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Mango Municipal Elections: मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने किया नामांकन

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली, जिससे चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

इस दौरान  संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित 
नामांकन के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी संध्या सिंह के समर्थन में एकजुट नजर आए।

संध्या ने नामांकन किया दाखिल 
संध्या ने साकची आमबागान मैदान से ढोल-नगाड़ों की गड़गड़ाहट के बीच नामांकन दाखिल किया। जहां सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर अपनी प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत का भरोसा जताया।

राजनीतिक गतिविधियां हुई तेज 
नामांकन दाखिल होने के साथ ही अब यह साफ हो गया है कि मानगो नगर निगम चुनाव में मुकाबला दिलचस्प और जोरदार होने वाला है। राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में चुनावी मैदान में और अधिक हलचल देखने को मिलने की संभावना जताई जा रही है।











WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !