Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच भारी वाहन जब्त

Chakradharpur: चक्रधरपुर में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। रात करीब 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य मार्ग पर बिना वैध चालान के बालू ढो रहे कुल पांच भारी वाहनों को जब्त किया गया।

तीन हाईवा और दो डंपर वाहन जब्त 
जब्त किए गए वाहनों में तीन हाईवा और दो डंपर शामिल हैं। हाईवा वाहनों के नंबर जेएच 06एल 3272, जेएच 05बीजेड 3932 और ओडी 09ए 6361 हैं, जबकि डंपर वाहनों के नंबर जेएच 05एफ 3261 एवं जेएच 05वाइ 1734 बताए गए हैं। जांच के दौरान इन सभी वाहनों में करीब 2500 घन फीट (सीएफटी) अवैध बालू लदा हुआ पाया गया।

जब्त वाहन चक्रधरपुर थाना में रखा 
यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) के निर्देश पर की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को जब्त किया और उन्हें सुरक्षित रूप से चक्रधरपुर थाना परिसर में रखा गया है।

लोगों के बीच मचा हड़कंप
प्रशासन द्वारा बताया गया कि जब्त किए गए वाहनों और बालू की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !