Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, सर्द हवाओं से तापमान में 3–5 डिग्री तक गिरावट के आसार

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर ठंड का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से राज्य के मौसम में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर दिशा से सर्द हवाओं के प्रवेश के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि दिन के अधिकतम तापमान में जहां दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, वहीं रात के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट संभव है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमोत्तर हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कई स्थानों पर बारिश हो रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। दो दिनों के भीतर उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी रास्ते से होते हुए झारखंड में प्रवेश करेंगी। इसके चलते खासकर रात के समय अचानक ठंड बढ़ सकती है। सुबह के समय कनकनी और ठिठुरन महसूस की जाएगी।

फिलहाल सामान्य है ठंड का असर
अभी राज्य में ठंड का असर सामान्य बना हुआ है। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बढ़ सकती है ठंड, सतर्क रहने की सलाह
मौसम में आने वाले इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल जरूरी होगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !