Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur Breaking: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रामकृष्ण मिशन स्कूल में दो बच्चे के बीच विवाद में चला चापड़, एक छात्र घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 7 के दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों छात्रों में पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई।

इसी दौरान आरोप है कि एक छात्र ने गुस्से में आकर अपने मोजे (सॉक्स) के नीचे जूते में छिपाकर रखा चाइना चापड़ निकाल लिया और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। इस हमले में दूसरे छात्र का शर्ट फट गया और उसे हल्की चोटें भी लगी। घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

छात्रों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना के समय आसपास मौजूद अन्य छात्रों ने तुरंत बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ने से पहले ही संभाल ली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रों को अलग किया।

पुलिस को दी गई सूचना, थाने पहुंचे अभिभावक
स्कूल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची और जांच के बाद दोनों छात्रों को थाने ले जाया गया। इसके बाद दोनों छात्रों के अभिभावकों को भी थाने बुलाया गया। थाने में काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।

अभिभावकों ने नहीं चाही कानूनी कार्रवाई
सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने अभिभावकों को बताया कि यदि वे लिखित शिकायत देते हैं तो पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। हालांकि, दोनों पक्षों के अभिभावकों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए आपसी समझौते पर सहमति जताई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों को छोड़ दिया।

स्कूल प्रशासन सख्त, जारी किया नोटिस
पुलिस स्तर पर मामला सुलझने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को नोटिस जारी किया है और आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

फिलहाल स्कूल परिसर में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने स्कूलों में छात्रों के बीच बढ़ते तनाव, हिंसा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !